तोशाम में 21 से बंटेगा मुआवजा
तोशाम
सफेद मक्खी से प्रभावित फसल खरीफ-2015 व ओलावृष्टि से प्रभावित रबी फसल-2016 का मुआवजा राशि वितरण कार्य 21 अगस्त से शुरू किया जा रहा है। संबंधित किसान बैंक खाता व आधार कार्ड की कॉपी अतिशीघ्र संबंधित पटवारी या तहसील कार्य में जमा कराएं। ये जानकारी तहसीलदार गुरुदेव ने दी।
उन्होंने बताया कि सफेद मक्खी से प्रभावित फसलों कि बकाया मुआवजा राशि 21 व 22 अगस्त को कानूनगो हलका तोशाम के अंतर्गत तोशाम, बागनवाला, खानक, पिंजोखरा, गारणपुरा, खरकड़ी माखवान, छपार रांगड़ान, छपार जोगियान, भुरटाना, अलखपुरा, दरियापुर, चनाना व किरावड़ में वितरित की जाएगी। 23 व 24 अगस्त को कानूनगो हलका मिरान के मिरान, पटौदी, कतवार, बुशान, सरल, डाडम, देवावास, खावा, भारीवास, मंढाण, जैनावास, ईश्रवाल, सिढाण, झूल्ली, भेरा व बिड़ौला गांवों में मुआवजा राशि वितरित की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि 25 व 28 अगस्त को कानूनगो हलका कैरू के अंतर्गत कैरू, सुंगरपुर, मनसरवास, खारियाबास, शिमलीवास, हसान, साहलेवाला, रोढ़ां, संडवा, धारवानबास, खापड़वास, लाडियांवाली, इंदीवाली, बिजलानावास व देवराला में मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा। 29 व 30 अगस्त को कानूनगो हलका रिवासा के अंतर्गत रिवासा, धारण, दांग कलां व खुर्द, ढ़ाणीमाहू, खरकड़ी सोहान, झांवरी, बजीणा, आलमपुर, थिलोड़, बादलवाला, सागवान, निगाणा कलां, दुल्हेड़ी, निगाणा खुर्द व गुढ़ा में मुआवजा राशि का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि रबी-2016 का मुआवजा राशि का वितरण कार्य 21 से 23 अगस्त तक गांव कतवार, 24, 25 व 28 अगस्त को गांव रोढ़ां और 29 से 31 अगस्त तक गांव साहलेवाला में होगा। एक, चार व पांच सितंबर को हसान में मुआवजा राशि वितरित की जाएगी। तहसीलदार गुरूदेव ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि सभी पात्र किसान संबंधित हलका पटवारी या तहसील कार्यालय में बैंक खाता व आधार कार्ड की कॉपी जमा करवा दें ताकि मुआवजा वितरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि कानूनगो व पटवारियों को संबंधित गांवों में मुनादी करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।