फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानक में भूख हड़ताल पर बैठे डंपर मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
खानक में भूख हड़ताल पर बैठे डंपर मालिक
विज्ञापन

तोशाम
ओवरलोडिंग को लेकर खानक में बखेड़ा खड़ा हो गया है। डंपर मालिक ओवर लोडिंग को बंद करवाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने खानक में मिलीभगत से ओवर लोडिंग चलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव खानक में हिसार नाके के पास डंपर मालिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे डंपर मालिक कपूर सिंह, गोविंदा, उमेद सिंह, मनोज, अमित आदि ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा पिछले दिनों डंपरों की उच्ची बॉडी को कटवा दिया गया। लेकिन अब मिलीभगत से सरेआम ओवर लोड डंपरों को नाकों से निकाला जा रहा है। डंपर मालिकों ने कहा कि इससे एक तो डंपर की बॉडी कटने से नुकसान हुआ दूसरा मिलीभगत से ओवरलोड चल रहे डंपर कमाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा दोगला व्यवहार कर रोजी-रोटी पर लात मारी जा रही है। डंपर मालिकों ने कहा कि रोजगार के लाले पड़े हुए हैं। डंपर मालिकों ने उच्च अधिकारियों से मामले में अतिशीघ्र कार्रवाई कर ओवरलोड पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें