फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कचरा ही कचरा, कोर्ट में हुडा अधिकारियों का नहीं आया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
शहर में कचरा ही कचरा है। यूं कहें कि कचरे के ढेर पर शहर है। शहर की सफाई को लेकर कोर्ट में डाली जनहित याचिका पर हुडा अधिकारी जवाब देने नहीं पहुंचे। नप की ओर से जवाब आया कि सफाई कर्मचारियों की कमी है, मगर शहर को स्वच्छ रखने के लिए डस्टबीन रखे गए है। शहर को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। अब कोर्ट ने 17 को हुडा अधिकारियों से जवाब मांगा है।
अधिवक्ता मंजू शर्मा ने कोर्ट की छुट्टियों से पहले शहर में फैली गंदगी को लेकर कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। हुडा विभाग के अधिकारियों का जवाब नहीं आने के चलते छुट्टियों से पहले मामला लटका। अब मंगलवार को जवाब देना था तो फिर से हुडा अधिकारियों का जवाब नहीं आया। इस कारण कोर्ट ने अब 17 जुलाई को जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों ने जवाब दिया है कि सफाई का काम मानवता का कार्य है। नप के पास सफाई कर्मचारियों की कमी है। इसके बावजूद नप ने जरूरत वाले स्थानों पर डस्टबीन रखवाकर शहर को साफ रखने का प्रयास किया है। सच्चाई यह है कि शहर के दो-तीन प्वाइंट को छोड़कर शहर में कहीं भी डस्टबीन नहीं है। शहर में कचरे का उठान ही नहीं हो रहा। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं।
केस के मामले में अधिवक्ता प्रवीण अत्री ने बताया कि शहर में कचरे के ढेर लगे हैं। बीमारियां फैलने की आशंका है। नप ने जवाब दिया है, मगर हुडा अधिकारियों का जवाब नहीं आया है। अब 17 को हुडा अधिकारियों को जवाब देना है।

दुकानों के बाहर कचरे के ढेर, सप्ताहभर से नहीं हो रहा उठान
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
शहर की सफाई व्यवस्था कितनी बेहतर है, इसका खुलासा करने के लिए पतराम गेट पर दुकानों के बाहर लगे कचरे के ढेर बहुत हैं। दुकानदार परेशान हैं और नप अधिकारियों के फोन घनघना रहे हैं। बावजूद इसके कचरा नहीं उठ रहा। कचरे का उठान नहीं होने के कारण दुकानदार लगभग ठप हो गई है। दुकानदारों में इससे रोष है।
नगर परिषद ने पतराम गेट पर गोशाला के पास कचरे का डंप प्वाइंट है। यहां आसपास के क्षेत्र के लोग और दुकानदार कचरा डालते हैं। पिछले सप्ताहभर से ज्यादा समय से कचरे का उठान नहीं हुआ है। इस कारण कचरे का ढेर लगा है। हालात इतने बदत्तर हैं कि सड़क पर फैला कचरा अब दुकानों के बाहर तक आ गया है। तेज हवा या आंधी चलने से यह दुकानों के अंदर पहुंच जाता है। दो दुकानों की दुकानदारी तो कचरे के कारण लगभग ठप हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दुकानदारों ने एकत्रित होकर रोष जताया। दुकानदार शंकर, दीप, मोहित, रामा स्वामी रामअवतार, आनंद कुमार, राजीव, सतीश ने बताया कि सप्ताहभर से ज्यादा समय हो गया है, मगर नप कर्मचारी नहीं आ रहे। कचरे का उठान नहीं होने के कारण दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दुर्गंध के कारण दुकान पर बैठना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें