फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल पानी के लिए 10 को अंबाला में पंजाब जाने वाले वाहनों को रोकेगी इनेलो: अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
10 को अंबाला में पंजाब जाने वाले वाहनों को रोकेगी इनेलो: अभय चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
विधानसभा में नेता विपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो हर हाल में एसवाईएल का पानी लेकर आएगी। एसवाईएल के पानी के लिए इनेलो 10 जुलाई को अंबाला में पंजाब के वाहनों को रोकेगी। इसके बाद भी पानी नहीं मिला तो पार्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में केस दायर किया जाएगा। वे शनिवार को देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे
उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद पहली बार किसानों को फसल बीमा व नमी के नाम पर लूटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसवाईएल पर कांग्रेस व भाजपा राजनीति कर रही है। श्री चौटाला ने कहा कि हुड्डा किसानों के लिए नहीं बल्कि अपना कद बढ़ाने के लिए किसान पंचायतें कर रहे हैं। हुड्डा किसान हितेषी होते तो अपने राज में 10 साल तक किसानों की 70 हजार एकड़ जमीन एसईजेड के बहाने बिल्डरों को नहीं बेचते। किसानों का भला सोचते तो आज एसवाईएल की लड़ाई लङ़ते। इनेलो नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी बिल भी जनता का ध्यान भटकाने के लिए लागू किया है। पहले सरकार ने एक साल स्वच्छ भारत अभियान में चलाया, फिर एक साल बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के नाम पर निकाला, लेकिन इस दौरान महिलाओं पर बेटियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए। अब एक साल जीएसटी के नाम पर निकाला जाएगा। बाद में अभय चौटाला पार्टी के प्रदेश सचिव बलदेव घणघस के निवास स्थान पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश गोरा, जिला प्रधान सुनील लांबा, नरेश द्वारका, पूर्व विधायक धर्मपाल औबरा, मनमोहन भुरटाना, कुलवंत कौंटिया, जगदीश धनाना, रविंद्र पटौदी, गजेंद्र मंढोली, पं. रवि महमिया, राजसिंह गागड़वास, इंदू परमार, गुड्डी लांग्यान, शकुंतला स्यानी, पार्षद संजय तिगड़ाना, पार्षद नरेंद्रराज गागड़वास, पार्षद पंकज महता, प्रवक्ता संजय कारखल, दिलबाग चेयरमैन, विजय चीफ प्रकाश, प्रेम धनाना, विजय पंचगामा, सज्जन बलाली आदि मौजूद रहे।
फोटो : 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें