फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों से संकरी हुई सेक्टरों की गलियां, चार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अवैध कब्जों के कारण सेक्टर की गलियां सिमट कर संकरी हो गई है। लोगों ने 12 फीट तक अवैध कब्जे हैं। अब शिकायत हुई तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने चार लोगों को अवैध कब्जे हटाने के नोटिस थमाये हैं। 27 तक इन लोगों ने अवैध कब्जे नहीं हटाये तो विभाग स्वयं कब्जे हटाएगा। विभागीय अधिकारियों की माने तो सेक्टर में 70 फीसदी से अधिक लोगों ने अवैध कब्जे किए हैं। उनके खिलाफ अभियान चलाकर विभाग स्वयं ये अवैध कब्जे हटाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर 13 में करीब साढ़े तीन हजार मकान हैं। वहीं सेक्टर 23 में भी करीब 1000 मकान हैं। अधिकतर सेक्टर वासियों ने अपने घरों के बाहर रैंप, बगीचे और गाड़ी खड़ी करने के स्थान बनाकर अवैध कब्जा किया है। जिससे गलियां काफी सिकुड़ गई है। कहीं पांच फीट तक अवैध कब्जा है तो कहीं 12 फीट तक। हालात ये है कि गलियां संकरी होने से कई गलियों में तो एक साथ दो चार पहिया वाहन भी नहीं निकल सकते। इस परेशानी के चलते अब कुछ लोगों ने शिकायतें भी शुरू कर दी है। सीएम विंडो के अलावा कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी अवैध कब्जों की शिकायतें हुई।
शिकायतों का दौर शुरू हुआ तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण भी हरकत में आया है। अब चार मकान मालिकों को नोटिस थमाए गए हैं। जिनमें सात दिन का समय दिया गया है। जिसमें स्पष्ट लिखा है कि स्वयं अपने अवैध कब्जे हटा लें, अन्यथा अवैध निर्माण तोड़ दिए जाएंगे। नोटिस थमाये जाने के बाद अब सेक्टर वासियों में भी बेचैनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चार को नोटिस तो जल्द होगी सेक्टर में मुनादी
चार को नोटिस देने के अलावा अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सभी सेक्टर वासियों को इस बारे में अलर्ट करने के लिए मुनादी कराने का निर्णय लिया है। पहले इन चार पर कार्रवाई होगी और उसके बाद मुनादी होगी। मुनादी के बाद विभाग अभियान चलाकर अवैध कब्जों को तोड़ेगा।
आवागमन में होती है परेशानी
सेक्टर वासी गुलशन कुमार आदि ने बताया कि अवैध कब्जों से गलियां सिमट गई हैं। जिससे उन्होंने शिकायत दी। अवैध कब्जों का ट्रेंड सेक्टर में बढ़ रहा है और सभी में एक-दूसरे से ज्यादा अवैध कब्जा करने की होड़ लगी है।
इस्टेट ऑफिसर की ओर से चार मकान मालिकों को अवैध कब्जे करने पर नोटिस दिए हैं। सात दिन का समय दिया गया है। अगर स्वयं हटा लेते हैं तो ठीक नहीं तो पुलिस सुरक्षा में इन अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। सेक्टर में जल्द ही अवैध कब्जे हटाने के लिए मुनादी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

दयाकिशन, जेई, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें