भिवानी। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुश खबरी है। बीकानेर मंडल ने भिवानी से खाटूश्याम से तक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन तीन दिन 16, 17 और 18 मार्च को भिवानी से रिंगस तक जाएगी।
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने बताया कि उनकी मांग पर रेलवे बीकानेर मंडल अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। निर्णय के लिए 16, 17, 18 मार्च को हिसार से सुबह 07:20 पर ट्रेन चलेगी जो 08:30 पर भिवानी पहुंचेगी। यहां से 08:40 पर रवाना होगी और दादरी, कोसली, रेवाड़ी होते हुए रिंगस तक जाएगी। इससे हजारों खाटू श्याम भक्तों को लाभ होगा और उन्हें बसों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।