फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी नही होने पर 24 को खसरा व रूबेला टीकाकरण के राष्ट्रीय अभियान का करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
24 को खसरा व रूबेला टीकाकरण अभियान का बहिष्कार करेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू।
मल्टीपर्पज हेल्थ इंप्लाइज एसोसिएशन हरियाणा की लोहारू इकाई की शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हुई बैठक में सरकार द्वारा उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर खसरा एवं रूबेला टीकाकरण अभियान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बैठक के उपरांत एसोसिएशन से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने प्रभारी एसएमओ डा. मनीष पूनियां को अपनी मांगों का एक ज्ञापन पत्र सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश एमपीएचई एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन सरकार द्वारा बार- बार दिया गया है। परंतु अभी तक सरकार ने एक भी मांग पूरी नहीं की। 24 अप्रैल तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी खसरा एवं रूबेला टीकाकरण अभियान का बहिष्कार करेंगे। इससे पूर्व एमपीएचडब्ल्यू पुरुष एवं महिला कर्मचारियों की बैठक को एसोसिएशन की लोहारू इकाई के प्रधान सुंदरपाल ने संबोधित किया। इस मौके पर एसोसिएशन की लोहारू इकाई के प्रधान सुंदरपाल, रमन कुमार, मनीष, मनजीत, संतोष ,सुशीला, लीला देवी, राजबाला, विमला, राजवंती, विद्या देवी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो: 08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें