फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नीतू व साक्षी को दिया एक-एक लाख का नकद इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नीतू और साक्षी को एक-एक लाख नकद इनाम देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

भिवानी। विश्व युवा महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीतू और साक्षी का पैतृक गांव धनाना में जोरदार स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने दोनों बेटियों को एक-एक लाख रुपये के नकद इनाम देकर सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ियों के कोच जगदीश को भी 51 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
धनाना में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने साक्षी व नीतू और कोच जगदीश को खुले वाहन में बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। ग्रामीणों ने तीनों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने साक्षी और नीतू को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ियों के कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी जगदीश सिंह को भी 51 हजार रूपये की नकद राशि से सम्मानित किया। इस मौके पर कोच जगदीश सिंह और क्लब प्रधान कमल सिंह ने कहा कि साक्षी और नीतू की ये जीत और देश को मिल रहे मेडल बेटियों के प्रति बदलती धारणा का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक विजेता नीतू व साक्षी ने कहा कि वो एक दिन देश की झोली में ओलंपिक पदल डालना चाहती हैं। कार्यक्रम में नेशनल बॉक्सिंग अकादमी रोहतक प्रधान सतीश सरहदी, कोच जगदीश सिंह, महिला कोच अमनप्रीत कौर को ग्रामीणों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रेम कुमार, प्रधान रणबीर सिंह, सरपंच नीटू, सरपंच सुनिता देवी, पूर्व जिला ख्ेाल अधिकारी ओमपति, सतपाल सिंह, डॉ. सुनीता मलिक, भूपेन्द्र कोच, कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें