फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली: बाजार में ऑटो-कार की एंट्री बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में चार पहिया वाहनों की नो इंट्री
विज्ञापन

भिवानी। दीपावली पर्व के मद्देनजर कार, ऑटो रिक्शा व भारी वाहनों का बाजारों में प्रवेश बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में कई जगह नाके भी लगाए जाएंगे। वीरवार को व्यापारियों के साथ हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि भीड़ के चलते बाजार में केवल दुपहिया वाहन या पैदल जा सकते हैं। इसके अलावा ऑटो, कार या अन्य किसी भी प्रकार के भारी वाहन के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठनों व दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यापारियों के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है और अवांछित लोगों पर नजर रहेगी। दीपावली पर सुरक्षा के चलते शहर में विभिन्न जरूरी जगहों पर नाके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैंक में अधिक कैश जमा करवाने के दौरान वे पुलिस सहायता ले सकते हैं। अत्यधिक भीड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में भी पुलिस बल हर वक्त गश्त पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दुकानकारों से कहा कि चौकीदार दुकानों पर रखे जाने वाले सहायकों की पुलिस वेरीफिकेशन जरूर कराएं। इस मौके पर शहर थाना प्रबंधक श्रीभगवान, यातायात प्रबंधक पवन कुमार व सुरक्षा शाखा इंचार्ज कुलदीप सिंह के अलावा व्यापार मंडल से भानू प्रकाश, वीरभान, राकेश गौड़, प्रेम सागर, अतुल रोहिल्ला, विनोद कुमार, राजकुमार, प्रेम धमीजा, अर्जुनदास, गंगाबिशन, गिरधारीलाल महता, अशोक डेयरीवाला और संजय बर्फीवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें