सफाई आयोग के सदस्य ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं
भिवानी। राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज वीरवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का जाना। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने उनके सामने आ रही परेशानियों से अवगत करवाया, जिस पर आयोग के सदस्य ने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
वीरवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम दास के नेतृत्व में नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। जयहिंद पहलवान, ज्ञानवती, सावित्री, बाला व जयप्रकाश ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग रखी। उन्होंने मांग की कि सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन मिलना चाहिए।
आयोग के सदस्य ने कहा कि आयोग सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। आयोग द्वारा कर्मचारियों को परेशानियों के समस्याओं के समाधान के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद सचिव राजेश महता को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता उपकरण मुहैया करवाएं। इस मौके पर नगर परिषद सफाई निरीक्षक विकास कुमार व संजय कुमार मौजूद थे।