फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 15 गलियों का होगा निर्माण, तिकोना पार्क के भी फिरेंगे दिन

Sun, 07 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जागृति काॅलोनी में आयोजित खुले दरबार में ​शिकायते सुनते विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयर
विज्ञापन
भिवानी। शनिवार को नगर परिषद (नप) की ओर से शनिवार को खुले दरबार का आयोजन जागृति काॅलोनी में किया गया। विधायक घनश्याम सर्राफ व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने नप की तरफ से शहर में करीब 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ करवाया। इस राशि से जागृति कॉलोनी में 15 गलियों का निर्माण तथा वार्ड 18 के मंडी टाउननशिप में तिकोना पार्क का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। जिस पर पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार एवं मंडी टाउनशिप निवासियों ने विधायक और चेयरमैन का आभार जताया।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से जागृति कालोनी में नहर किनारे वार्ड संख्या 20 व 21 के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। इसमें लोगों ने सीवर व पानी की समस्याएं रखी। जिनका मौके पर पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों व कर्मचारियों को बुलवाकर तत्काल निराकरण करवाया गया। इस दौरान लोगों ने कुछ गलियों के कच्चा होने की समस्या रखी तो नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने छह माह के भी सभी कच्ची गलियों को पक्का करवाए जाने का भरोसा दिलाया।
पार्षद अंकुर कौशिक व महाबीर देवसरिया ने दोनों वार्डो के लिए करीब 20 गलियों को पक्का करवाए जाने की मांग रखी। इसी दौरान सीवर व पानी की सप्लाई के अनियमित होने की भी शिकायत की थी जिसका मौके पर ही निपटारा करवा दिया गया।
विज्ञापन


नहर के किनारे लगेगी ग्रिल, सड़क किनारे लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइट
पार्षद महाबीर देवसरिया ने नहर के साथ-साथ जागृति कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर नहर के साथ साथ ग्रील लगाए जाने की मांग की। इस रास्ते पर हमेशा दुर्घटना घटना का अंदेशा बना रहता है। साथ ही, रास्ते पर अंधेरा रहने की वजह से लोगों को अनेक तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। जिस पर विधायक घनश्याम सर्राफ और भवानी प्रताप ने जल्द ही उक्त दोनों मांगों को पूरा करवाए जाने का भरोसा दिलाया। साथ ही, वहां पर बने डिस्पोजल की मोटर खराब होने की शिकायत की। जिस पर विधायक सर्राफ ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को तत्काल मोटर बदलने के निर्देश दिए। इस मौके पर पार्षद महाबीर देवसरिया ने बताया इन समस्याओं की वजह से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

::::::::
खुले दरबार में लोग अपनी नप से संबंधित समस्याएं लेकर आ रहे है। जिनका मौके पर ही निदान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को वार्ड 20 व 21 में खुला दरबार लगवाया गया। लोगों ने सीवर, पानी, कुछ गलियों को पक्का करवाए जाने की मांग रखी थी। इको जल्द पूरा करवाए जाने का भरोसा दिया है। करीब 60 लाख रुपये की राशि के कार्यों का विधायक सर्राफ के हाथों शुभारंभ करवाया गया है।
- भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।

खुले दरबार में लोगों द्वारा बताई गई सीवर व पानी तथा डिस्पोजल की मोटर जली होने की शिकायत की थी। उसी वक्त जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही, नहर के साथ ग्रील तथा स्ट्रीट लाइट व पोल लगाए जाने की मांग की गई है। इन मांगों को जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा। -घनश्याम सर्राफ, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें