फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ का जवान, सिंचाई विभाग का जेई समेत 15 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
कोरोना का सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कोराना संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। बुधवार को आरपीएफ का जवान, सिंचाई विभाग के जेई समेत 15 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। अब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 692 तक पहुंच गया है। जिनमें से 534 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 154 हैं। वहीं बुधवार को 17 पॉजिटिव ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

बुधवार को आए पॉजिटिव केस में आरपीएफ थाना रेलवे स्टेशन भिवानी, गांव ललहाना, सेवा नगर, गांव लोहानी, रूद्रा कॉलोनी, मनान पाना, सिवानी से एक-एक केस शामिल हैं। आठ केस में से दो पॉजिटिव दूसरे जिले के होने की वजह से ट्रांसफर किए गए। एक रेवाड़ी से है और दूसरा बिहार से है। बुधवार को जिले से 350 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। बुधवार को 17 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
ये नए केस आए सामने
आरपीएफ का जवान मिला पॉजिटिव : आरपीएफ थाना रेलवे स्टेशन भिवानी से 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह रेलवे पुलिस में कार्य करता है और पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
विज्ञापन

- निजी कंपनी का ऑफिसर मिला पॉजिटिव : गांव ललहाना से 34 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह रेवाड़ी में एक निजी कंपनी में ऑफिसर के पद पर कार्यरत है और 12 जुलाई को भिवानी आया था।
- दुकान कर्मी मिला पॉजिटिव : सेवा नगर भिवानी से 43 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो कि हांसी गेट पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में कार्य करता है। इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- लोहानी में मिला एक पॉजिटिव : गांव लोहानी से 45 वर्षीय व्यक्ति जो कि दिल्ली में ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्य करता है कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 30 मार्च को भिवानी आया था। इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- हैदराबाद से आया कर्मी मिला पॉजिटिव : रूद्रा कालोनी से 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह हैदराबाद की एक निजी कंपनी में कार्य करता है और हैदराबाद से 13 जुलाई को भिवानी आया था।
- छात्र मिला पॉजिटिव : बीटीएम चौक क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 10 जुलाई को बिहार से भिवानी आया था। यह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
- सिंचाई विभाग का जेई मिला पॉजिटिव : मनान पाना से 32 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सिंचाई विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है। वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- पिता के बाद बेटा मिला पॉजिटिव : सिवानी से आठ वर्षीय बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह छात्र है और उसके पिता की पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
वर्जन-
15 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब जिले में 692 कोरोना पॉजिटिव है, जिनमें से 534 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 154 है। अच्छी बात है कि पॉजिटिव ठीक हो रहे हैं। फिर भी लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। नियमित रूप से मास्क लगाना चाहिए और सामुदायिक दूरी का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें