लोहारू नपा कार्यालय में हाउस की बैठक में मौजूद पार्षद और अधिकारी।
- फोटो : Bhiwani
नगरपालिका हाउस की बैठक स्थानीय नपा कार्यालय परिसर में प्रधान दौलतराम सोलंकी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नपा के अधिकारियों और वार्ड पार्षदों ने शहर के सभी वार्डाें के विकास का रोड मैप तैयार किया और कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में सबसे अहम मुद्दा शहर के विभिन्न वार्डाें में ठप पड़ी स्ट्रीट लाइटों का रहा। पार्षदों ने नई लाइटों के चार दिन में ही ठप्प हो जाने के आरोप लगाए। जिस पर प्रधान दौलतराम सोलंकी ने कहा कि बिजली ठेकेदार को कड़े आदेश देकर शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा। नपा सचिव तेजपाल सिंह ने बताया कि शहर में ग्रांउड माउंटेड सोलर पॉवर प्लांट लगाने के लिए जल्दी ही जमीन तलाशी जाएगी, डोर टू डोर कचारा उठाने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा, किराणा तालाब के नजदीक शामलात भूमि की निशानदेही करवाई जाएगी व कम्यूनिटी सेंटर के लिए जल्दी ही जमीन तलाश कर उसका निर्माण करवाया जाएगा। इन सभी मुद्दों पर बैठक में पार्षदों ने चर्चा कर सहमति जताई है। प्यधान दौलतराम सौलंकी और उपप्रधान कमल किशोर सैनी ने बताया कि शहर के वार्डाें के पार्षदों के सहयोग से सभी वार्डाें का समानता के आधार पर विकास करवाया जाएगा। जिसके लिए सभी वार्डाें का विकास का रोड मैप तैयार किया गया है। बैठक में सचिव तेजपाल सिंह, एमई सुरेंद्र सांगवान, बीआई राकेश कुमार, पार्षद रेखा गुप्ता, उष्मा जांगिड़, सकीना, किरण कुमारी, पार्षद हरपाल सिंह, सोनू, कन्हैयालाल जोशी, दीपक कुमार, मंजीत सैनी, सुरेंद्र सैनी, अशोक कुमार मौजूद थे।