फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बंद मकान के ताले चटकाकर 1.47 लाख रुपये व आभूषण चोरी

Tue, 11 Mar 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंढाल। गांव मुंढाल खुर्द के एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर 1.47 लाख रुपये की नगदी सहित आभूषणों पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की वारदात की जानकारी मकान मालिक को वापस आने पर लगी। इसके बाद इसकी शिकायत मुंढाल कलां पुलिस चौकी में दी। फिलहाल सदर पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुंढाल खुर्द निवासी बबली ने बताया कि सात मार्च को वह अपने पति सुनील और बेटे विनय को लेकर मायके गांव बलकरा गए थे। आठ मार्च को वे घर वापस पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर के अंदर ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। चोर लोहे की अलमारी में रखे 1.47 लाख रुपये और तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की तबीजी, एक जोड़ी चांदी की पॉजेब चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें