अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रोडवेज डिपो में अपनी मूल डिपो से गैर हाजिर चल रहे दो कर्मचारी नेताओं को सस्पेंड कर दिया गया है। कर्मचारी नेताओं के सस्पेंड किए जाने को लेकर दिनभर वर्कशॉप में चर्चाएं रही। रोडवेज कर्मचारी नेता वेल्डर नरेंद्र दिनोद और कंडक्टर ओमप्रकाश ग्रेवाल केा 26 फरवरी को जीएम ने अपनी मूल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए थे। मगर दोनों कर्मचारियों ने अपनी मूल ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। काफी दिनों तक लगातार गैर हाजिर चलने के कारण दोनो कर्मचारी नेताओं को सस्पेंड कर दिया गया है।
मामले में जीएम मनीष फौगाट ने बताया कि अपनी ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर रहने के कारण के वेल्डर नरेंद्र दिनोद, कंडक्टर ओमप्रकाश ग्रेवाल को सस्पेंड किया गया है।