फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंढाल कलां में महिला सरपंच व परिवार पर लगा मजार की बोली राशि दो करोड़ 20 लाख हड़प करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। मुंढाल कलां गांव में बाबा दातना पीर की एतिहासिक मजार की रखरखाव कमेटी पर बोली राशि के दो करोड़ 20 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगे है। ग्रामीणों की शिकायत और पुलिस विभाग की इकोनोमिक सेल की जांच की बाद कमेटी की महिला सरपंच, उसके पति, ससुर व एक अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
मुंढाल कलां गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव की ऐतिहासिक स्थली बाबा दातना पीर की मजार का हर वर्ष ठेका दिया जाता है। मजार के रखरखाव के लिए गठित कमेटी का अध्यक्ष गांव का सरपंच होता है। मजार की रखरखाव कमेटी ने वर्ष 2016-17 में वर्तमान महिला सरपंच द्वारा बोली कराई गई थी, जो 80 लाख चार हजार रुपये में छूटी थी। जबकि वर्ष 2017-18 की एक साल की मजार की बोली एक करोड़ 40 लाख रुपये में छूटी थी। इन दो सालों का हिसाब किताब सरपंच परिवार के पास ही था। महिला सरपंच प्रियंका, उसके पति देवेंद्र व ससुर सोरण ने गांव के नंबरदार कृष्ण के साथ मिलकर ठेकेदारों से मिलीभगत कर करीबन दो करोड़ 40 लाख रुपये की राशि का गबन किया। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया और मामले में हिसाब किताब मांगा। ग्रामीणों ने बताया कि बोली व उसके व्यय का हिसाब ग्राम सभा में नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला सरपंच व उसका परिवार दबंगई दिखाते हुए इस मामले को दबाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

नरेंद्र प्रभाकर हत्याकांड में भी नामजद हैं आरोपी सोरण
ग्रामीणों ने सदर पुलिस को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि महिला सरपंच का परिवार दबंग। महिला सरपंच के ससुर सोरण हत्या के मामले में भी आरोपित हैं। गत 19 दिसंबर 2015 को नरेंद्र प्रभाकर नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोरण करीबन ढाई तीन साल तक जेल में भी रहा और 11 जुलाई 2018 को ही जमानत पर बाहर आया था।
फिर किया चहेतों को लाभ पहुुंचाने का प्रयास, विरोध पर रद की बोली
ग्रामीणों ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महिला सरपंच व उसके परिवार ने वर्ष 2018-19 की बोली भी अपने ही चहेते ठेकेदारों के नाम छोड़ दी। लेकिन ठेकेदारों ने बोली का पैसा भी समय पर जमा नहीं कराया। इसी मामले में जब ग्राम पंचायत के सदस्य और ग्रामीण विरोध में खड़े हुए तो दबाव में आकर बोली को रद्द करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के 11 में से सात सदस्यों ने भी पुलिस को दी शिकायत में अपनी सहमति जताते हुए हस्ताक्षर किए और सरपंच के खिलाफ गबन को साबित किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस के जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि समस्त ग्रामीण मुंढालकलां की शिकायत पर महिला सरपंच प्रियंका, उसके पति देवेंद्र, ससुर सोरण व नंबरदार कृष्ण के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में दो साल के बाबा दातना पीर की मजार के ठेके की राशि में गबन के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें