लघु सचिवालय के अंदर घुसने नहीं देेने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल
भिवानी। जिला भर की आंगनबाड़ी वरकर्स एवं हेल्पर्स ने धरने के पांचवें दिन शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों से प्रदर्शन करती हुई लघु सचिवालय के गेट पर पहुंची। वहां पर पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को लघु सचिवालय के अंदर नहीं घुसने दिया। इस बात से खफा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने करीब तीन घंटे तक सचिवालय के गेट का रास्ता रोक कर जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुुंचे सीटीएम महेश कुमार के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
नेहरू पार्क में शुक्रवार सुबह आंगनबाड़ी कर्मियों और मदर ग्रुप की सदस्य जिला प्रधान किताब कौर के नेतृत्व में एकत्रित हुई। वहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंची। यहां पर जिला प्रधान मूर्ति बिजारणिया व सचिव सरोज चहल की अध्यक्षता में जोरदार नारेबाजी की। महिला प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखकर लघु सचिवालय गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों को अंदर ना घुसने देने पर करीब तीन घंटे तक सचिवालय के गेट का रास्ता रोक कर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। रोष सभा को संबोधित करते हुए सीटू कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि झूठे नारे देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों का भारी शोषण कर रही है। सरोज चहल व मूर्ति बिजराणिया ने कहा कि कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। मौके पर पहुंचे सीटीएम महेश कुमार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंप कर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें 2016 से लागू करने, सरकरी कर्मचारी घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन को ओमप्रकाश, सीटू जिला सचिव अनिल कुमार, सीटू नेता करतार ग्रेवाल, धर्मबीर, कूंगड, फूलचंद, संजय बलियाली, जनवादी महिला समिति नेता संतोष देशवाल, सर्व कर्मचारी संघ नेता यादवीरेन्द्र शर्मा, यूनियन नेत्री बिमला, बबिता, किरण, मंजू, बिमला ने संबोधित किया।
इस अवसर पर उप प्रधान प्रेम लता, उप प्रधान सावित्री सहारन, जिला कमेटी से शुभावती, चंचल, मुन्नी, सुनीता धारण, सुलोचना ब्लॉक प्रधान बहल, बिमला ब्लॉक प्रधान लोहारू, शर्मिला, मुकेश, सुषमा, सुशीला, बीरमति, विनोद, चंद्रमुखी, मीना, सुनीता धारण, कृष्णा, कमलेश, नरेश, सरला, सुनीता, कमलेश, रेशमा, सीमा आदि मौजूद थी।