ब्लू इंडिया ने जीती पिंक बॉल दिव्यांग ट्राफी
भिवानी। फिजिकल चैलेंजेंड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित पिंक बॉल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप ब्लू इंडिया ने जीत ली। ग्रीन इंडिया की ओर से दिए गए छोटे लक्ष्य (126) को दो विकेट खोकर ब्लू इंडिया की टीम ने मैच जीत लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी।
रविवार को भीम स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में ग्रीन इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ग्रीन इंडिया में की ओर से अनिल ने 35 रन तो सचिन ने 21 रन बनाते हुए 126 रनों का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्यू इंडिया टीम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे और जीत हासिल कर ली। खिलाड़ी रवि पाटिल ने 28 गेंद में 46 रन बनाए, सचिन ने 15 गेंदों में 26 रन, अमित ने 25 गेंद मेें 43 रन बनाए। मनीष कुमार ने 26 रन बनाकर नाबाद रहे। ब्लू इंडिया ने लाजवाब पारी खेलते हुए सीरीज को 8 विकेट से जीत लिया। फाइनल मुकाबले में बेस्ट बॉलर का खिताब मनीष कुमार को मिला। बेस्ट फिल्डर का खिताब राजेश कुमार को व बेस्ट बैस्टमैन का खिताब सचिन शिवा को मिला। इन सभी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चार दिवसीय चैंपियनशिप में अपनी सेवाएं दे रहे अंपायर, स्कोररए कमेंटेटर सहित अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर इन खिलाड़ियों को पूर्व रणजी खिलाड़ी संजय भाटिया ने 3100-3100 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। चैंपियनशिप में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली तीनों टीमों को पूर्व रणजी खिलाड़ी संजय भाटिया ने 15-15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। दोनों टीमों के फाइनल मुकाबले को टॉस के साथ पीसीसीएआई के चीफ पैटर्न धर्मेश शाह ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ, डॉ. विनोद अंचल, मुरारीलाल गुप्ता, निदेशक छाजूराम गोयत, सीईओ रविन्द्र भाटी, प्रोजेक्ट चेयरमैन अमन मलिक, आयोजन समिति अध्यक्ष संजय गोयल, एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, महासचिव रवि चौहान, आरडीबीआइ बैंक के मैनेजर प्रदीप शर्मा, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।