फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी और गोबर से बनाए गोवर्धन पर्वत, लगाया छप्पन भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी और गोबर से बनाया गोवर्धन पर्वत, लगाया छप्पन भोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गोवर्धन और अन्नकूट पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर में दर्जन भर स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रसाद वितरण किया। खेत की मिट्टी व गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाए और उन्हें 56 भोग लगाया।
विज्ञापन

गिरीराज जागृति मिशन द्वारा शुक्रवार को गोवर्धन व अन्नकूट पर्व के उपलक्ष्य में भजन व सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोर्वधन व अन्नकूट पर्व का शुभारंभ गिरीराज जागृति मिशन के सदस्यों ने पूजा अर्चना के साथ किया। इसके बाद मिशन के अध्यक्ष डा. एमएल शर्मा ने गोर्वधन महाराज की अर्चना करते हुए भजन गायन किया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्राकृतिक संसाधनों के लिए प्रभु का धन्यवाद है। इसके बाद लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. वंदना शर्मा, पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा, डा. सतीश आर्य, पूर्व सांसद जगबीर सिंह, कोशल भारद्वाज, तरशेमलाल शर्मा, राजीव आर्य, नफेसिंह, डा. संजय सिंगला, डा. करण पूनिया, श्यामलाल शर्मा, राकेश कटारिया, भानुप्रकाश, श्याम वशिष्ट, नरेश वर्मा, एसके अरोड़ा, जितेंद्र तंवर, संदीप तंवर, डा. केडी शर्मा, अनिल गुलाटी, संजू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें