फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए चिकित्सकों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना को और अधिक कारगर बनाने को लेकर उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह की अध्यक्षता में उनके कैंप ऑफिस कार्यालय में आईएमए, फोगसी और प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने चिकित्सकों को इस योजना में अपना योगदान देने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर हर महीने की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच नि:शुल्क की जाती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं के जरूरी टेस्ट भी किए जाते है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे जच्चा-बच्चा के सुरक्षित जीवन प्रदान करने वाली इस योजना में अपनी कारगर भूूमिका निभाए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्राइवेट चिकित्सक हर महीने की नौ तारीख को अपने आस-पास स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करें, ताकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी महसूस न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया, उप सिविल सर्जन डॉ. मीना बरबर, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिव्य किर्ती, आईएमए प्रधान डॉ. स्वाति शर्मा, उप प्रधान डॉ. कर्ण पूनिया, आईएमए वूमनविंग इंचार्ज डॉ. वंदना पूनिया, फोगसी प्रधान डॉ. चंचल धीर, सचिव डॉ. छवि चुघं, डॉ. नीलम भीष्म, डॉ. मोनिका, डॉ. सविता अग्रवाल, डॉ. कमला भारद्वाज, डॉ. ओम शीला गुलिया व डॉ. सुमन पूनिया मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें