फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम बाईपास पर दुर्घटना संभावित मोड़ पर पलटा 35 टन बिनौले से भरा 14 टायर ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम बाईपास पर दुर्घटना संभावित संकरे मोड़ पर बुधवार रात करीब 12 बजे 35 टन बिनौले से भरा 14 टायर वाला ट्रक अचानक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक को भी चोटें आईं। वहीं हादसा ग्रस्त ट्रक जूई नहर के किनारे पर पलट गया। हादसे की सूचना पुलिस को भी मिली।
विज्ञापन

ट्रक चालक रामफल ने बताया कि वह चरखी दादरी से बिनौला लेकर हिसार के बरवाला के लिए चला था। रात करीब 12 बजे वह तोशाम बाईपास पर पहुंचा तो अचानक ही जूई नहर मंदिर के पास संकरा मोड़ आ गया। उसने ट्रक की काफी कटाई भी की लेकिन 35 टन बिनौला से भरा टक असंतुलित होकर पलट गया।
उसके सिर और हाथों में भी काफी चोटें आईं। इस हादसे में उसकी जान बच गई, लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बिनौला की बोरियां जूई नहर में भी जा गिरी। हालांकि इस समय नहर में पानी बंद था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें