फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में 13वां आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय पुलिस ने हरियाणा सिपाही भर्ती परीक्षा में अपनी जगह दूसरे से पेपर दिलाने के मामले में 13वां आरोपी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सुरक्षा एजेंट ने सदर पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि जिले में पैसे लेकर नौकरी लगवाने का गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2021 में असल परीक्षार्थी की जगह किसी दूसरे फर्जी परीक्षार्थी को बैठाकर पेपर पास कराते हैं। इसके लिए असल और नकली परीक्षार्थी के दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ की जाती थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय भिानी के इंचार्ज नरेंद्र कुमार की टीम के इंचार्ज एएसआई राकेश ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान अंकित निवासी उचाना जींद के रूप में की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि उसने हरियणा पुलिस सिपाही भर्ती में अपनी जगह अपना पेपर आरोपी राममेहर से दिलाया था। पुलिस ने आरोपी अंकित को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें