फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी, कहीं लगे थे कचरे के ढेर तो कहीं व्यर्थ बह रहा था पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जनवरी में होने वाले स्वच्छता सर्वे के लिए शहर शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने नगराधीश और सुशासन सहयोगी शहर पहुंचे तो स्थिति बिल्कुल विपरित मिली। कहीं कचरे के ढेर लगे थे तो कहीं शौचालय की हालत खस्ता मिली। बस स्टैंड पर पीने का पानी ही व्यर्थ बह रहा था। इस पर अधिकारी नाखुश दिखे और संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाने की हिदायत दी। साथ ही लोगों से भी सफाई व्यवस्था बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
सोमवार शाम को शहर को स्वच्छ बनाने की कड़ी में नगराधीश डॉ. वेद प्रकाश व मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी हिमांशु पांडे ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों को दौरा किया। अधिकारियों के साथ नगर परिषद सचिव राजेश महता व अन्य कर्मचारी भी रहे। सबसे पहले टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां दीवारों के पास ही कचरा फैला हुआ था। भवन निर्माण सामग्री भी फैली हुई थी। वाहन अस्त-व्यस्त खड़े थे। नगराधीश ने बिखरी पड़ी निर्माण सामग्री को व्यवस्थित ढंग से एकत्रित करने व पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे अधिकारियों व ठेकेदार को सफाई को लेकर जरूरी निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन का कचरा परिसर से बाहर फेंकने की बजाय उसके निष्पादन के प्रबंध करने के निर्देश दिए। रेलवे परिसर के बाहर चहारदिवारी के पास पड़े कचरे को उठवाने के लिए नप अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारी नेहरू पार्क के सामने पहुंचे शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां दुर्गंध से बुरा हाल था। जिस पर नप अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। यहां रेहड़ी संचालकों को भी गंदगी नहीं फैलाने की हिदायत दी।

बस पर बिगड़ी थी व्यवस्था, शौचालय बदहाल, बेकार बह रहा था पेयजल
अधिकारी बस स्टैंड पर पहुंचे तो यहां सबसे ज्यादा अव्यवस्था थी। शौचालयें का बुरा हाल था तो पेयजल व्यर्थ बह रहा था। जिसपर नगराधीश ने डिपो अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल किसी भी सूरत में बर्बाद न किया जाए। उन्होंने शौचालयों की सफाई कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रोडवेज प्रबंधन को लोगों में स्वच्छता का संदेश देने के लिए बस स्टैंड परिसर के आसपास वॉल पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कचरा है तो फोटो खींच स्वच्छता ऐप पर करें अपलोड
अधिकारियों ने नागरिकों से शहर को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वच्छ एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और जहां भी गंदगी देखे, उसकी फोटो लेकर ऐप पर डालें। अधिकारियों ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए भिवानी को बदलना है- स्वच्छता का प्रबंध करना है, स्लोगन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें