फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
स्कूल वैन और ऑटो रिक्शा हादसे में चार मौतों ने पूरे राजगढ़ गांव को झकझोर कर रख दिया। बीएससी के होनहार छात्र परमिंद्र दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे ने शिक्षा विभाग की युवा क्लर्क की जान ले ली। इस युवा क्लर्क की बड़ी बहन का रिश्ता फाइनल हो गया है, जल्द शहनाई बजनी थी, बड़ी बहन अनीता और छोटी बहन संगीता ने करीब डेढ़ महीने पहले शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी मिली। एक साथ दो-दो नौकरी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन हादसे में संगीता की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। बड़ी बहन अनीता बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर और छोटी संगीता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी छोड़ शिक्षा विभाग में नौकरी ज्वाइन की।
विज्ञापन

वहीं बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र परमिंद्र की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। परमिंद्र दो बहनों का इकलौता भाई था। परमिंद्र के परिजनों को ढांढस बंधाने आए ग्रामीण भी अपनी भावनाएं नहीं रोक पाए। उधर, ऑटो चालक की अंत्येष्टि कर दी गई। तीनों का अंतिम संस्कार वीरवार सुबह होगा। गांव राजगढ़ के चार परिवार गम में डूबे हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि हंसते-हंसते अपनी नौकरी और स्कूल व अन्य कार्यों के लिए जाने वाले कभी लौट कर नहीं आएंगी। चरखी दादरी के डीईओ ऑफिस में तैनात दोनों बहनें अनीता व संगीता परिजनों से ड्यूटी जाने की बात कह कर निकली थीं। ऑटो चालक कुलदीप अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। कुलदीप के दो बच्चे हैं। बुजुर्ग मूर्ति देवी के दो बेटे हैं। दोनों आर्मी में हैं। छोटा बेटा पवन छुट्टी आया हुआ है। मां की मौत के बाद बड़े बेटे प्रतिपाल को बुलवाया गया है। प्रतिपाल जम्मू में तैनात हैं। प्रतिपाल के आने के बाद मूर्ति देवी की अंत्येष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें