फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बनी राखी तो कहीं कलाई पर बंधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
भाई-बहन के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन को लेकर स्कूली बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने सुंदर-सुंदर राखी बनाई। इसके छात्राओं ने छोटे बच्चों की कलाई पर राखी बांधकर सामूहिक रूप से रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
शनिवार को बैप्टिस्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में रक्षाबंधन पर राखी बनाओ, मेहंदी और व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चे अपने-अपने घरों से तरह-तरह के व्यंजन बनाकर लाए। सभी ने आपस में मिलकर-जुलकर इन्हें खाया। स्कूल प्रिंसिपल अमोल स्मिथ ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर अनिल दलाल, आशा स्मिथ, सुषमा कालरा, विनीता दास, उर्मिला, रीतू, अनुप्रिया, आशा, संजीव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सेक्टर-14 स्थित भिवानी पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर कक्षा प्रथम से पांचवीं तक राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने अनेक आकर्षक और मनोहारी राखियां बनाई। इस अवसर पर विद्यालय निर्देशक आशा पाहुज ने नन्हें-मुन्ने बच्चों की रंग बिरंगी सुंदर राखियों की सराहना की। इस अवसर पर प्रिंसिपल जोगेंद्र भारद्वाज, उपप्राचार्य रूपेंद्र चांदना, मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
श्री महाबीर जैन स्कूल में छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां तैयार की और चाइनीज राखियां न खरीदने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी में अंजलि शर्मा ने प्रथम, सुनीता शर्मा ने द्वितीय और वनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7वीं में स्नेहा ने प्रथम, ऋषभ ने द्वितीय और प्रिंस ने तृतीय, कक्षा 8वीं में हेमा ने प्रथम, अमन ने द्वितीय और देवांग और सिद्धार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को प्रिंसिपल आशा शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गांव निमड़ीवाली स्थित एमडी स्कूल में मेहंदी और राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेहंदी प्रतियोगिता में करिश्मा और राखी में अनु ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधक शेरसिंह आर्य, प्रिंसिपल सुमित और स्टाफ सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

छात्राओं ने छात्रों से बंधवाई राखी
भिवानी। सर्वपल्ली राधाकृष्ण स्कूल में रक्षाबंधन पर्व सामूहिक रूप से मनाया गया। इसमें स्कूली छात्राओं ने स्वयं राखियां तैयार करके छात्रों की कलाई पर बांधी। स्कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने भी छात्रों से राखी बंधवाई। इस मौके पर स्कूल के कार्यकारी निदेशक और शिक्षा बोर्ड के सचिव अनिल नागर और बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रचना मुटरेजा, ममता परुथी, सोनिया कक्कड़, सतीश कुमार, नीतू नंदा, जगबीर दलाल, राजेश कौशिक, मंजू जागलान, अनुप्रिता वधवा आदि मौजूद रहे।

निशा ने बनाई सबसे सुंदर राखी
भिवानी। श्रीमती उत्तमीबाई आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राखी के पावन पर्व पर सुखदेव सदन की ओर से राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता सदन इंचार्ज संतोष की देखरेख में कराई गई। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में निशा प्रथम, ज्योति द्वितीय, नैंसी तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में शिवानी, चारु, भावना, कशिश, ऋतु, स्नेहा और दीपिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में प्रेम और कुमारी रुचि शामिल रहीं। प्रिंसिपल स्मिता भटनागर ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। केसीएम आर्मी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राखी बनाने की प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा चौथी के लक्ष्य ने, द्वितीय स्थान कक्षा पांचवीं की दीपिका व तृतीय स्थान दूसरी कक्षा के लक्ष्य ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि अमन मलिक व विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
एसईडी में सामूहिक रूप से मनाया रक्षाबंधन
भिवानी।एसईडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी शंकर में भाई-बहन का रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में पढ़ रहे भाई-बहनों ने त्योहार को प्रांगण में ही मनाया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी तथा भाइयों ने उन्हें रक्षा का वचन दिया। विद्यालय प्राचार्य अमित रोनाल्ड चौहान और विद्यालय निदेशक बीरेन्द्र सिंह बच्चों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई दी।
दिव्यांग बच्चों ने बांधी राखी
भिवानी। आदर्श पुनर्वास केंद्र एवं स्पेशल स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों ने सुंदर राखियां बनाई गई। दिव्यांग छात्रों ने आदर्श आईटीआई और डीएड एवं बीएड के विषेष प्रशिक्षकों को राखी बांधी। संस्था के निदेशक राजेश श्योराण ने विद्यार्थियों को उपहार और मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम में पुनर्वास केंद्र की प्रिंसिपल सरिता श्योराण, शारदा शर्मा, राजेन्द्र धायल, रविंद्र सांगवान, सुखबीर सिंह, रिंकू कुमार, रतनेश सिंह, रमेश कुमार आदि स्टाफ उपस्थित रहे।
सुंदर राखियां बना बच्चों ने दिखाया हुनर
भिवानी। सरस्वती विद्या विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्या में राखी मेकिंग प्रतियोगिता बच्चों ने सुंदर-सुंदर राखियां बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सोनिका, श्रेया, मुस्कान, ईशिका और स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बंटी, सारिका, निशांत, पारूल, दीपिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और तृतीय स्थान पर हर्षिता, सोनिया, अंशु और भावना रहे। कक्षा छठी से नौंवी तक सौरव, निकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शीतल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और पूनम और राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल सविता जांगड़ा और प्राथमिक विभाग की प्रिंसिपल लक्ष्मी सांगवान, विद्यालय के संचालक राजबीर सिंह ने बच्चों को संबोधित किया।
खरक के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेंटिंग और राखी बनाओ प्रतियोगिता कराई गई। राखी बनाओ प्रतियोगिता में दिव्या, तमन्ना और पायल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वैजिटेबल पेंटिंग में आदित्य ने प्रथम, हार्दिक ने द्वितीय और दिपेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रिंसिपल सारिका तंवर ने विजेता बच्चों को शाबासी दी। इस मौके पर सोनू तंवर, चंचल वर्मा, नरेंद्र परमार, रजनी परमार, भावना आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


चांग आंगनबाड़ी में मनाया रक्षाबंधन पर्व
चंाग। आंगनबाड़ी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अभियान के तहत सुपरवाइजर रेखा द्वारा रक्षाबंधन त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रेखा ने अपनी सहयोगी-साथियों को राखी बांधी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर कौशल्या, निर्मला, सुनीता, गीता, शर्मिला, ढ़ाणी चांग आंगनबाड़ी वर्कर ऋतु आदि मौजूद रहीं। उधर, सिटी हाई स्कूल चांग में रक्षाबंधन पर्व पर राखी बनाओ और मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की स्नेहा ने प्रथम, कक्षा छठी की तानिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की छात्रा डोली ने प्रथम स्थान व आठवीं की किरण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर आनंद, प्रदीप, नसीब, संदीप, तनु, दीपिका, योगिता, मीनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें