विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
भिवानी। अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले लिटिल हार्ट स्कूल के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
स्कूल प्राचार्या भावना गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में शैफाली, ईशिका, सारिका, दिया ने गोल्ड, महक, सुहानी, वैष्णवी, कोमल, लतिका, किरण, साक्षी ने रजत तथा निकिता, काजल, प्रिया, नंदिनी, आरजू, भावना, गुंजन, सोनल, किरण, ज्योति, खुशबू ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इस मौके पर आयोजक रमेश सैनी, हरीश कोच, विद्यालय के एमडी पवन गोयल आदि उपस्थित रहे।