फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी के 13 वर्षीय सामर्थ्य और सोनीपत की तन्वी का आईएसएसएफ स्कॉलरशिप के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा के दो युवा निशानेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। भिवानी के 13 वर्षीय सामर्थ्य सांगवान और सोनीपत की 17 वर्षीय तन्वी लठवाल का ऑस्ट्रेलिया के टारगेट पिस्टल ऑस्ट्रेलिया (टीपीए) के एथलीट आईएसएसएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

टीपीए ने वर्ष 2026 के पहले स्कॉलरशिप राउंड के लिए कुल 11 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया है। इनमें हरियाणा के सामर्थ्य सांगवान और तन्वी लठवाल भी शामिल हैं। खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल ने बताया कि 13 वर्षीय सामर्थ्य सांगवान का इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है।
वहीं 17 वर्षीय तन्वी लठवाल ने भी अपने प्रदर्शन के दम पर स्कॉलरशिप प्रोग्राम में जगह बनाई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनकी खेल यात्रा में सहयोग देना, उनकी क्षमता विकसित करना और प्रतिस्पर्धात्मक स्तर पर आगे बढ़ने के लिए आवश्यक समर्थन उपलब्ध कराना है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें