फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 13 साल की नाबालिग साढ़े सात माह की गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिवानी क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय नाबालिग के साढ़े सात माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। लड़की ने लंबे समय से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर सिवानी पुलिस थाने में 20 नवंबर को पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं जिला बाल कल्याण समिति ने काउंसिलिंग के बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसकी मां कुछ साल पहले परिवार को छोड़कर चली गई थी और उसने दूसरी शादी कर ली थी। घर में उसका एक छोटा भाई, एक बड़ा भाई और पिता हैं। शिकायत के अनुसार पिता और बड़ा भाई नशा करते हैं। बड़ा भाई अक्सर घर से बाहर रहता है जबकि पिता शाम को शराब पीकर घर लौटता है।
विज्ञापन

लड़की ने आरोप लगाया कि उसका पिता छोटे भाई को दूसरी जगह सुला देता था। इसके बाद घर में अकेला पाकर उसके साथ गलत काम करता था। तबीयत बिगड़ने पर कराई गई चिकित्सकीय जांच में उसके साढ़े सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस शिकायत और मजिस्ट्रेट के बयान में विरोधाभास
नाबालिग ने पुलिस शिकायत में पिता पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए बयानों में उसने किसी लड़के द्वारा बार-बार गलत काम किए जाने की बात कही। दोनों बयानों में विरोधाभास सामने आने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने पीड़िता को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था।


सिवानी क्षेत्र में 13 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद साढ़े सात माह की गर्भवती होने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित लड़की की काउंसिलिंग कराई गई है और उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। फिलहाल बच्ची की सुरक्षा का जिम्मा बाल कल्याण समिति का है। नाबालिग के गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर निर्णय कोर्ट द्वारा तय किया जाएगा। पीड़ित को नियमित रूप से चिकित्सकीय सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। -प्रदीप तंवर, चेयरमैन, जिला बाल कल्याण समिति, भिवानी।


नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में सिवानी पुलिस थाना में 20 नवंबर को पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में पिता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे मगर मजिस्ट्रेट बयान में उसने किसी लड़के का नाम लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। -सुरेंद्र कुमार, डीएसपी, सिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें