फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 ने जीती कोरोना से चांग, तीन नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलाव अब कुछ कम होता नजर आ रहा है। बुधवार को कोरोना के तीन नए केस सामने आए। जिनमें लोहारू, चांग बाजार और लाल मस्जिद दादरी गेट क्षेत्र से हैं। अब जिले में 734 कोरोना पॉजिटिव केस हैं, जिनमें एक्टिव केस 68 ही हैं। बुधवार को 13 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए। अब तक 661 ठीक हो चुके हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 350 नए सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे हैं। सिविल सर्जन डा. जितेंद्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में बधवार को तीन कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

लोहारू में मिला संक्रमित : लोहारू के वार्ड नंबर नौ में 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 10 जुलाई को पॉजिटिव आया था और अब दोबारा से संक्रमित मिला है।
चांग में मिला कोरोना रोगी : मुख्य बाजार चांग से 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सब्जी मंडी भिवानी में एक दुकान पर कार्य करता है। वह सब्जी मंडी में पब्लिक डिलिंग की वजह से पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

दादरी गेट का व्यक्ति मिला पॉजिटिव : लाल मस्जिद,, दादरी गेट क्षेत्र से 39 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सब्जी मंडी भिवानी में एक दुकान पर कार्य करता है। वह भी पब्लिक डिलिंग की वजह से पॉजिटिव आया है।
जिले में अब 734 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें 661 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 68 एक्टिव केस हैं। बुधवार को 13 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। यदि किसी को खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द जैसी कोई समस्या हो तो वह अपनी जांच करवाए।
विज्ञापन

- जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें