फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर काम करने वाली महिला को शराबी व दो युवकों ने बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। नया बस स्टैंड के समीप एक होटल में काम करने वाली महिला को तीन युवकों ने मिलकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घायल महिला को साथी कर्मचारियों ने जिला सामान्य अस्पताल भर्ती करवाया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपियों में शामिल एक युवक शराब के नशे में था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव प्रहलादगढ़ निवासी 32 वर्षीय राजबाला ने बताया कि वह नया बस स्टैंड के समीप होटल में खाना बनाने का काम करती है। वीरवार दोपहर करीब 11 बजे शराब के नशे में एक युवक होटल पर आया और उसके साथ काम करने वाली महिला के साथ किसी बात पर गाली-गलौज करने लगा। युवक महिला का परिचित था और उसे होटल में काम करने से मना कर रहा था। गाली-गलौज करने पर जब उसने युवक को टोका तो वह धमकाने लगा। उस दौरान तो अन्य साथी कर्मचारियों की मदद से युवक को वहां भगा दिया। लेकिन थोड़ी ही देर में वह दो अन्य युवकों के साथ पहुंचा और उस पर डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने सब्जी और बर्तन भी फेंक दिए। होटल में खाना खाने आए ग्राहकों और कर्मचारियों ने आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़वाकर अस्पताल में दाखिल कराया। आरोप है कि युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज कर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें