फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी यूनियन ने 16 से 30 जून तक आंगनबाड़ी सेंटर बंद करने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों ने लघु सचिवालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन सौंपने के लिए लघु सचिवालय के गेट पर धरना दे दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक आंगनबाड़ी वर्कर्स लघु सचिवालय के गेट पर जमी रही। पुलिस ने एहतियातन गेट को बंद रखा। जिस कारण लघु सचिवालय में आने और जाने वालों को परेशानी से जूझना पड़ा। काफी लोग तो दीवार फांदकर लघु सचिवालय के अंदर व बाहर जाते दिखे। बाद में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और रास्ता खोला। वहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने 16 से 30 जून तक आंगनबाड़ी सेंटर बंद करने का निर्णय लिया।
सोमवार को मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू एवं सहयोग सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर तहसीलदार माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा व बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। आंगनबाड़ी महिलाओं का नेतृत्व जिला प्रधान संतोष ग्रेवाल ने किया और संचालन जिला सचिव कंचन ने किया। उन्होंने वर्कर्स एवं हेल्पर्स को 16 से 30 जून तक अवकाश प्रदान किए जाने, गर्मी व सर्दियों में आंगनबाड़ी केंद्रों के समय को कम किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए सीआईटीयू के रत्न कुमार जिंदल, ओमप्रकाश व फूलचंद ने बताया कि समय रहते सरकार छुट्टियों के न्याय संगत पत्र जारी करे जिसमें बच्चों के साथ वर्कर्स एवं हेल्पर भी आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टियां हो अन्यथा संगठन के फैसलेनुसार आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स 16 से 30 जून तक बच्चों को सूखा राशन वितरित करते हुए अपने आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखकर छुट्टी पर रहेंगे। प्रदर्शन में संतोष ग्रेवाल, कंचन, परोमिला, सत्यबाला, सरबती, राजबाला, प्रिया, गीता, ओमवती, रेखा, राजेश बबीता, प्रेम कुमारी, सुनीता सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी महिलाएं उपस्थित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें