फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में किया 1930 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में किया 1930 मामलों का निपटारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिला मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 1930 मामलों का निपटारा किया गया। जिला मुख्यालय पर जिला एवं सत्र न्यायधीश व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एएस नारंग की अध्यक्षता में लोक अदालत आयोजित की गई।
विज्ञापन

लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, सिविल, आपराधिक, मोटर-वाहन दुर्घटना, बैंक ऋण, राजस्व व वैवाहिक आदि 1930 मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें से 1704 मामलों का निपटारा जिला मुख्यालय पर आयोजित अदालत में किया गया। सिवानी, तोशाम और लोहारू उपमंडल स्तर पर आयोजित लोक अदालतों में 226 मामलों का निपटारा किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित लोक अदालत में आए मामलों का निपटारा करते हुए जिला एवं सत्र न्यायधीश एएस नारंग ने कहा कि नागरिकों को सस्ता एवं सुलभ न्याय प्रदान करने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। जरूरतमंद लोगों को इन लोक अदालतों का फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाली लोक अदालतों के बारे मेें पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी द्वारा गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है, इससे दोनों पक्षों के समय और पैसे की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें