नहर सूखी, जलघर सूखे: किरण चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
नहरों में ही पानी नहीं है, जलघरों में पानी कहां से भरा जाएगा। पानी को लेकर बराबर बंटवारा नहीं हो रहा है और लोग पानी पर राजनीति कर रहे हैं। जलघरों में पानी नहीं होने के कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट बना हुआ है।
यह बातें सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने गांव खरकड़ी माखवान में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान किरण चौधरी ने 29 अप्रैल को राहुल गांधी की दिल्ली रैली को लेकर ग्रामीणों निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से किसान की हालात दयनीय हो गई है। न तो किसान की फसल बिक रही है और अगर बिक भी जाती है तो उसे समय पर पैसे नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने इनेलो-बसपा गठबंधन को भाजपा व इनेलो का मुद्दों से ध्यान भटकाने का ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि 6-7 महीने में होने वाले चुनावों को देख ये सब किया जा रहा है। सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने इनेलो-बसपा गंठबंधन पर भी निशाना साधा। किरण चौधरी ने कहा कि इनेलो नेता झूठ की राजनीति कर रहे हैं। इस मौके पर एडवोकेट हरिसिंह सांगवाना, सुभाष बापौड़ा, महेंद्र नंबरदार, सज्जन संड़वा, अनील पिलानियां थिलोड़, संदीप जाटान, उमेश बागनवाला, पवन संड़वा, वजीर डाडम, सुनील भारीवास, प्रवेश आदि मौजूद थे।