फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निर्मला ने जाते समय जो वादा किया था, वो पूरा किया’

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल (भिवानी)।
22 वें एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर और रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतने वाली चैहड़ खुर्द गांव निवासी निर्मला श्योराण के घर और गांव में खुशियां मनाई जा रही हैं। घर में मां और भाई अपनी लाडली की जीत के लिए भगवान को प्रसाद लगा रहे हैं। गांव में हर एक चेहरे पर गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने से खुशी है।
बहल क्षेत्र के छोटे से गांव चैहड़ खुर्द से अंतरराष्ट्रीय स्तर की धाविका बनी निर्मला श्योराण की जीत पर गांव का एक-एक वाशिंदा खुश है। निर्मला के घर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा है। बेटी के दोनों प्रतिस्पर्धाओं में गोल्ड जीतने निर्मला की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने जाते समय जो वादा किया था, वो पूरा कर दिखाया। अब वह वर्ल्ड कप में भी गोल्ड जीतेगी। सात जुलाई को निर्मला ने चार सौ मीटर रेस में और नौ जुलाई को चार गुणा चार सौ मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीत है। सोमवार को निर्मला की मां किरणावती, भाई कपिल और रविंद्र सुबह से ही घर पर बधाई देेने आने वालों का स्वागत करते रहे। सभी निर्मला की उपलब्धि पर बाग-बाग हैं। गांव की सरपंच बिमला देवी, समाजसेवी राजेंद्र सिंह, जयचंद चैहड़िया, कुलदीप सिंह आदि ने कहा कि बेटी हो तो ऐसी। कहा कि अब उनको पूरा विश्वास है कि निर्मला अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भी गोल्ड जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिले रेस के ट्रायल के लिए निर्मला जाएंगी हैदराबाद
उड़ीसा में कल निर्मला का रिले रेस का फाइनल हुआ था। इसमें उसने सहयोगी प्रतिभागियों के साथ गोल्ड जीता था। अब निर्मला वर्ल्ड कप के लिए रिले रेस के लिए होने वाले ट्रायल के लिए उडीसा से सीधे हैदराबाद जाएंगी। निर्मला के कोच विजेंद्र सिंह ने बताया कि 15 से 19 जुलाई तक हैदराबाद के गंटूर में रिले रेस के लिए ट्रायल होंगे। निर्मला चार सौ मीटर रेस के लिए पहले ही चयनित हो चुकी हैं। पिता सुरेश कुमार ने उड़ीसा से घर आने से पहले निर्मला को जीत का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें