फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 12 संक्रमित मिले, हालुबाजार से सात,

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित को आइसोलेशन वार्ड में लेकर जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जिले में संक्रमण के 12 मामले सामने आए हैं। इनमें सात अकेले हालु बाजार से हैं। संक्रमितों में दुकानदार, पुलिस कर्मियों का पॉजिटिव आना चिंता का विषय है। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 643 तक पहुंच गया है, जिनमें से 469 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 170 हैं। अभी तक चार कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने दो सौ सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। वैसे तो अनेक गांवों और कॉलोनियों में कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। मगर लोहड़ बाजार, हालु बाजार और बीटीएम मिल क्षेत्र से अधिक संख्या में आ रहे कोरोना पॉजिटिव ने स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ा दी है। इन तीनों क्षेत्रों से करीब 250 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। केसों के बढ़ने के कारण आमजन में भी भय का माहौल है। रविवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए, जिनमें हालु बाजार क्षेत्र से सात, सिवानी से दो, बैंक कॉलोनी, बर्तन बाजार और ढाणी जंगा से एक-एक कोरोना पॉजिटिव रहे।
ये नए केस आए सामने
हालु बाजार में फिर सात पॉजिटिव : हालु बाजार में कुछ दिन की शांति के बाद रविवार को फिर कोरोना वायरस संक्रमण के सात मामले आए। यहां एक साथ सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 43 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय महिला शामिल हैं। ये सभी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं। 51 वर्षीय व्यक्ति सुनार का कार्य करता है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। पांच वर्षीय लड़का विद्यार्थी है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
विज्ञापन

बर्फ फैक्टरी के कर्मचारी मिले पॉजिटिव : सिवानी से दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 47 वर्षीय व्यक्ति बिहार से 29 जून को आया था। 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह फैक्टरी क्वार्टर में ही रहते हैं।
रेलवे पुलिस का कर्मी मिला पॉजिटिव : ढाणी जंगा से 32 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह रेलवे पुलिस कलकत्ता में कार्य करता है। वह 10 जुलाई को कलकत्ता से भिवानी आया था।
ड्राइवर मिला पॉजिटिव : बैंक कालोनी भिवानी से 47 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अर्बन स्टेट हिसार में ड्राइवर है। यह हिसार से भिवानी आया है।
बर्तन बाजार का दुकानदार मिला पॉजिटिव : बर्तन बाजार से 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी बर्तन बाजार में दुकान है इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
सावधानी रखने से ही कोरोना से बचाव संभव है। आज जरूरी है कि हम कोविड-19 के नियमों का पालन करें, जहां तक संभव हो घर में ही रहे और बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाए। बाजारों में सामुदायिक दूरी के नियम का पालन करें और बार-बार हाथ धोये। यदि किसी को खांसी-जुकाम, गले में दिक्कत, सांस लेने में तकलीफ की समस्या है तो अपनी जांच करवाए।
विज्ञापन

- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें