फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कबड्डी खिलाड़ी से 12 लाख लूटे

Fri, 23 May 2014 01:14 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी के  पूर्व खिलाड़ी से मारपीट कर बाइक सवार दो युवक 12 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना सीआईए कार्यालय से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में ही नाकाबंदी कर बाइकर्स को पकड़ने का अभियान शुरू किया मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में डीसी कालोनीवासी पूर्व कबड्डी खिलाड़ी सुमेर सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। अभी वह स्टेडियम के मुख्य गेट के नजदीक पहुंचा था तभी बाइक सवार दो युवक उसे अपनी स्कूटी रोकने को कहा और उसके पास रखे 12 लाख रुपये वाला बैग लेकर भाग गए। जाते-जाते बाइक सवार युवकाें ने सुमेर के मुंह पर पंच भी मारा। घटना सीआईए कार्यालय से महज कुछ कदम की दूरी पर घटी। सुमेर ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शहर का नाकाबंदी कर बाइकर्स को पकड़ने का प्रयास किया मगर कामयाबी नहीं मिल पाई। पुलिस ने सुमेर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोबारा लेने गया था रुपये
सुमेर सिंह ने बताया कि वह गोदाम से घर आ गया था। बाद में साथी सुधीर का फोन आया कि गोदाम में 12 लाख रुपये रखे हैं। इस पर सुमेर ने उसे रुपये घर दे जाने की बात कही मगर सुधीर ने बताया कि वह गोदाम से निकल चुका है। इसके बाद सुमेर खुद रुपये लेने गोदाम गया था और वापसी में यह घटना घटी।
विज्ञापन


इलाके के ही हैं लुटेरे
सुमेर ने बताया कि उसने दोनों बाइक सवार युवकों का चेहरा अच्छे से देखा है और सामने आने पर पहचान भी सकता है। दोनों की उम्र करीब 26-27 वर्ष है और दोनों लोकल हैं। एक सांवले रंग का था जिसने उसे लोकल भाषा में कहा कि ‘हां भई रूकिये’।

मामले को संदिग्ध मान रही पुलिस
रुपये लूट की घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है मगर पुलिस को लूट की यह घटना हजम नहीं हो रही। इस बारे में पीड़ित सुमेर ने बताया कि पुलिस का रवैया ऐसा है जैसे वह झूठ बोल रहा है। रुपये उसके हैं किसी और के या पार्टनर के नहीं। फिर वह झूठ क्यों बोलेगा।

सुमेर ने 12 लाख रुपये लूटने की शिकायत की है। रात को जांच अभियान चलाया था मगर बाइकर्स हाथ नहीं आए। मामला संदिग्ध है। अभी जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन

इंद्र सिंह, एसएचओ
सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें