फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 12 नकलची पकड़े

सार

भिवानी जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान 12 नकल के मामले पकड़े गए। उड़नदस्तों ने विभिन्न स्कूलों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
​भिवानी में परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते बोर्ड अ​धिकारी। बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा गुरुवार को आयोजित दसवीं (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की संस्कृत, उर्दू विषय और 12वीं (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 12 नकल के मामले दर्ज किए गए। साथ ही डीएलएड नियमित और रीअपीयर परीक्षाएं भी शुरू हुईं। बोर्ड के अनुसार, दसवीं व बारहवीं परीक्षा में कुल 14,159 परीक्षार्थी, जबकि डीएलएड में 20,366 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार के उड़नदस्ते ने भिवानी जिले में औचक निरीक्षण के दौरान विद्यानगर के सैनिक हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर दो नकल के केस पकड़े। विशेष उड़न दस्तों ने झज्जर के एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक नकल का मामला पकड़ा। नूंह के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चार नकलची पकड़े गए। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा की टीम ने भिवानी के सैनिक हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक और मामला पकड़ा। जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्तों ने फरीदाबाद में एक और कैथल में तीन नकल के केस दर्ज किए।
परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले मिला प्रवेश
परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान अनुक्रमांक की जांच की गई और सीटिंग व्यवस्था के अनुसार बैठाया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू रही ताकि शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें