फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी जिले की 116 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, जल्द किया जाएगा सम्मानित

Sun, 23 Mar 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी शहर का नागरिक अस्पताल। 
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की 116 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त होने पर सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के नेशनल टीबी उन्मूलन गांव अभियान के तहत जिले की 318 ग्राम पंचायतों में से 116 को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। सेंटर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की टीम ने जिले की पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले की 318 ग्राम पंचायतों में से नेशनल टीबी उन्मूलन प्रोग्राम के तहत 116 पंचायतों को टीबी मुक्त कर दिया है। सेंटर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की टीम ने टीबी मुक्त गांवों की सूची को स्वीकृत कर दिया है।
सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि नेशनल उन्मूलन अभियान के तहत अभी तक जिले की 318 ग्राम पंचायतों में से 116 पंचायतों को टीबी मुक्त कर दिया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयार सूची को सेंटर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की टीम ने भी स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो पंचायतें टीबी मुक्त हुई हैं। उन्हें महात्मा गांधी के स्टैच्यू दे कर सम्मानित किया जाएगा। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मापदंड भी तय किए हैं। कार्यक्रम के तहत पहले टीबी मरीजों की पहचान की जाती है। उसके बाद मरीज का इलाज शुरू किया जाता है।
उन्होंने लोगों से कहा कि दो हफ्ते से ज्यादा खांसी रहने पर, वजन कम होना व भूख कम लगने जैसे लक्षण मिलने पर सरकारी अस्पतालों में जाकर टीबी जांच करवाने का आह्वान किया। टीबी जांच के लिए पीएचसी व ग्रामीण स्तर पर भी बलगम इक्ट्ठा करने के लिए सेंटर बनाए गए हैं। सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट भी जल्दी ही तैयार कर ली जाती है। टीबी मरीजों को दी जाने वाली सभी दवाई हमारे पास उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही महंगी दवा एमडीआर व जांच भी निशुल्क है। वहीं सरकार की तरफ से टीबी मरीजों को प्रोत्साहन के तौर पर टीबी के मरीजों को एक हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है। इसके अलावा जो मरीज न्यूट्रीशन लेने में सक्षम नहीं है। उन्हें भी निक्षय मित्र के द्वारा सहायता मुहैया करवाई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग जिले को टीबी मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत 318 ग्राम पंचायतों में से 116 को मुक्त कर दिया गया है। जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर इन पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। - डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें