फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी जिले की 116 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त... आज पंचायत भवन में होगा सम्मान समारोह

Tue, 29 Apr 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी शहर का मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की 116 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त होने पर बुधवार को पंचायत भवन में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि नेशनल उन्मूलन अभियान के तहत अभी तक जिले की 312 ग्राम पंचायतों में से 116 पंचायतों को टीबी मुक्त कर दिया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयार सूची को सेंटर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की टीम ने भी स्वीकृति दी है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी की ओर से टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिले को टीबी मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मापदंड भी तय किए हैं। कार्यक्रम के तहत पहले टीबी मरीजों की पहचान की जाती है। उसके बाद मरीज का इलाज शुरू किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से दो हफ्ते से ज्यादा खांसी रहने पर, वजन कम होना व भूख कम लगने जैसे लक्षण मिलने पर सरकारी अस्पतालों में जाकर टीबी जांच करवाने का आह्वान किया। टीबी जांच के लिए पीएचसी व ग्रामीण स्तर पर भी बलगम इकट्ठा करने के लिए सेंटर बनाए गए हैं। सैंपल लेने के बाद जल्दी ही रिपोर्ट तैयार कर ली जाती है। टीबी मरीजों को दी जाने वाली सभी दवाई अस्पताल में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही महंगी दवा एमडीआर व जांच भी निशुल्क है।
वहीं सरकार की तरफ से टीबी मरीजों को प्रोत्साहन के तौर पर टीबी के मरीजों को एक हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है। इसके अलावा जो मरीज न्यूट्रीशन लेने में सक्षम नहीं है। उन्हें भी निक्षय मित्र के द्वारा सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जो पंचायतें टीबी मुक्त हुई हैं। उन्हें महात्मा गांधी के स्टैच्यू दे कर सम्मानित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 312 ग्राम पंचायतों में से 116 को टीबी मुक्त कर दिया गया है। पंचायत भवन में बुधवार को टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। - डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें