फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार: किरण चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार: किरण चौधरी
विज्ञापन

लोहारू। कांग्रेसी नेता किरण चौधरी ने कहा कि भिवानी जिले में इस बार पूरी तरह से सूखे के हालात हैं। इसलिए सरकार इस क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित कर किसानों को तुरंत प्रभाव से मुआवजा प्रदान करे।
सीएलपी लीडर किरण चौधरी रविवार को नगर के कांग्रेसी नेता धमपत्त सैनी के घर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिले के ज्यादातर किसानों ने इस बार अपने खेतों में कपास फसल की बुआई की थी परंतु मौसम की मार से झुलसा रोग ने किसान का दम निकाल कर रख दिया है। हालात यह है कि किसान को अपनी फसल की बुआई में लगे खर्च के बराबर पैदावार भी नसीब नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार अविलंब स्पेशल गिरदावरी करवा कर इस पूरे क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करे तथा प्रभावित किसानों को मुआवजा दे।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा के राज में गरीब आदमी का गुजारा नहीं हो सकता क्योंकि खाने पीने की चीजों से लेकर अन्य जरूरत की वस्तुएं बेहद महंगी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व किरण चौधरी ने लोहारू क्षेत्र के गिगनाऊ गांव के खतों में जाकर किसानों की बरबाद हुई कपास फसल का निरीक्षण किया। चौधरी के साथ शीशराम मेचू, मदन श्योराण, सतवीर सिरसी, बहादरचदं शर्मा, धनपत राय फरटीया, संजय खंाडेलवाल, सुनील सिंघानी, वासु शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें