फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशू और जूड़ों में खिलाडिय़ों ने पदकों की झड़ी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वुशू और जूड़ों में खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगाई
विज्ञापन

भिवानी। राज्य स्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ियों 1 स्वर्ण, 5 रजत व 7 कांस्य सहित 13 पदक जीते। भारती रतेरा ने स्वर्ण पदक जीता।
शुक्रवार को यहां यूथ हॉस्टल में आयोजित सम्मान समारोह में पदक विजेता खिलाड़ियों को स्वागत किया गया। वुशू कोच व नेशनल रेफरी सोमबीर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 8 से 10 सितंबर तक पानीपत के समालखा में हुई। प्रतियोगिता में महिला वर्ग के 56 किलोग्राम भार में भारती रतेरा ने फरीदाबाद की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 60 किलो में अनीता और 70 किलो में पूनम ने रजत पदक जीता। 48 किलो में छाया और 52 किलो में मुनेश ने कांस्य पदक जीते।
पुरूष वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित ने रजत पदक, 56 किलो में मनजीत ने कांस्य पदक, 60 किलो में सचिन ने रजत पदक, 70 किलो में भगत ने कांस्य पदक, 85 किलो में राहुल जाखड़ ने कांस्य, 90 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में अतुल ने रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी जीती। सभी विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच एवं नेशनल रेफरी सोमबीर शर्मा व अपने माता-पिता को दिया। इस मौके पर कृष्ण नंबरदार धारेडू, वुशू कोच बीरू सिंह, वुशू कोच अजय कुमार झोझू खूर्द, हन्नी अरोड़ा, कर्मबीर कौशिक पालवास, देवेंद्र शर्मा, जयबीर शर्मा, फतेह सिंह आदि मौजूद रहे।
--
जूडो में गांव बामला की छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक
भिवानी। गुरूग्राम के द्रोणाचार्य स्टेडियम में 11 से 13 सितंबर तक 52वीं हरियाणा विद्यालय जूडो क्रीड़ा प्रतियोगिता में बामला गांव के राजकीय कन्या विद्यालय की सात छात्राओं ने पदक हासिल किए।
शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर पदक विजेता छात्राओं का जोरदार स्वागत किया। पदक विजेता छात्राओं के सम्मान में एनसीसी की छात्राओं ने परेड की। विजेता खिलाड़ियों का गांव में पहुंचने पर स्कूल प्राचार्य महाबीर यादव, सरपंच तसवीर सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्तियों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामला की छात्राओं अंडर-19 आयु वर्ग के 36 किलोग्राम भार में ज्योति, 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंका, 52 किलोग्राम भार वर्ग में अंकिता और अंडर-17 आयु वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति ने स्वर्ण जीता। निशा, स्वीटी व तन्नु ने रजत पदक प्राप्त किए। सभी विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्राचार्य, डीपीई पनमेश्वरी, प्रवक्ता राजेश ग्रेवाल व अपने माता-पिता को दिया। सम्मान समारोह में आनंद शर्मा, डीपीई राजेश ढांडा, पीटीआई ईश्वर सिंह, ऊषा वर्मा, राजरानी, रश्मि बेरवाल, रचना, इंद्रावती, कविता शर्मा, नवनीत कुमारी, मुनेश, सुभद्रा कुमारी, सुरेश कुमारी, पूनम, संदीप, सुमन कुमारी, ईश्वर सिंह व बलराज ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें