फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण बैयापुर बने कुश्ती दंगल के सरताज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
तिगड़ाना गांव में बाबा लटाधारी परमहंस की स्मृति में लगे मेले में हुए कुश्ती दंगल में कृष्ण बैयापुर ने दंगल जीत लिया। उन्हें 60 हजार के प्रथम इनाम से सम्मानित किया गया। अन्य कुश्ती मुकाबले भी रोमांचक रहे।
विज्ञापन

तिगड़ाना गांव में बाबा लटाधारी परमहंस की स्मृति में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुश्ती दंगल सबके आकर्षण का केंद्र रहा। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे कुश्ती दंगल शुरू हुआ। पहले छोटी कुश्ती हुई। मगर, सभी को पहले नंबर की कुश्ती का इंतजार था। 51 हजार रुपये इनाम की कुश्ती को बाद में बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया गया। पहले नंबर की कुश्ती में बैयापुर के कृष्ण और कौंट गांव के पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। आखिरकार कृष्ण बैयापुर ने दंगल जीता। 31 हजार रुपये इनाम वाली दूसरी कुश्ती में बामला का पहलवान मोहित विजेता रहा। 11-11 हजार रुपये वाली भी अनेक कुश्तियां हुईं। लड़कियों की कुश्ती भी सबके आकर्षण का केंद्र रही। सभी विजेताओं को नगद राशि से सम्मानित किया गया। मेले में लगातार दूसरे दिन भी भंडारा चला। मेले में रागिनी भी हुई। दंगल के दौरान रेवाड़ी के गांव रत्नथल से सरपंच प्रहलाद, तिगड़ाना गांव से सरपंच प्रदीप, मंदिर कमेटी प्रधान भूप सिंह, मनोज मंजीत, रतिपाल फौजी आदि भी पहलवानों को प्रोत्साहित करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें