फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटू व आंगनबाड़ी महिलाओं ने किय विधायक के घर का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटू व आंगनबाड़ी महिलाओं ने किया विधायक के घर का घेराव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
जिले की आंगनबाड़ी वकर एवं हेल्परों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्परों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन की नेता संतोष ग्रेवाल की अध्यक्षता में शहर में विरोध प्रदर्शन कर विधायक घनश्याम दास सर्राफ के घर का घेराव किया। वहां पर विधायक के न होने पर बिफरी महिलाओं ने विधायक के बेटे को खरीखोटी सुनाई। करीब दो घंटे तक वहां प्रदर्शन करने के बाद विधायक के बेटे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का संचालन राजबाला ने किया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन के दूसरे धड़े ने सीटू व कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार व सीटू राज्य कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह के ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर कई महीनों से आंदोलन कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। सीटू के जिला प्रधान का. ओमप्रकाश ने आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स से एकताबद्ध होकर आंदोलन चंलाने की अपील की। रोडवेज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र दिनोद, युवा नेता अभिषेक, महिला नेत्री संतोष देशवाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता रत्न कुमार जिंदल, दलित अधिकार मंच भिवानी के संयोजक चंद्रभान व सुपरवाइजर एसोसिएशन की नेता राजबाला मक्कड़ ने भी आंगनबाड़ी वर्करों-हेल्परों के आंदोलन और मांगों का समर्थन किया। धरने के बाद आंगनबाड़ी वर्कर शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम दास सर्राफ के निवास पर पहुंची। इस दौरान विधायक को दो दिन पहले ही ज्ञापन देने की सूचना के बाद भी न मिलने पर आंगनबाड़ी वर्कर भड़क गईं और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मांगों को लेकर ज्ञापन विधायक के बेटे अमन सर्राफ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


फोटो : 5 व 6
केप्शन : 5 विधायक घनश्याम दास सर्राफ के निवास का घेराव करती आंगनबाड़ी वर्कर व सीटू कार्यकर्ता
6. विधायक के बेटे अमन सर्राफ को ज्ञापन सौंपते हुए आंबनबाड़ी नेता एवं का. ओमप्रकाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें