फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी ओलंतियाड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांशी ने प्राप्त किया 42वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी ओलंपियाड में दिव्यांशी ने प्राप्त किया 42वां स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
शहर के भिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा दिव्यांशी कौशिक ने अंग्रेजी ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 42वां व क्षेत्रीय स्तर पर 22वां स्थान प्राप्त किया। ओलंपियाड में अंग्रेजी, गणित व विज्ञान ओलंपियाड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पदक वितरित किए गए।
विज्ञापन

ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा तीसरी से बारहवीं के विद्यार्थियों में काशवी सिंह, खुशबू, राशि चौहान, आभार, अंजिक पंवार, दिव्यांशी कौशिक, हितैषी, अनुष्का पंवार, गर्वित, अंजलि कौशिक ने अंग्रेजी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक व काशवी सिंह, अनंत सांगी, गरिमा वधवा, यतिन कुमार, पलक, चंचल, प्रतीक, गर्वित, तुषार महता ने विज्ञान ओलंपियाड में एवं काशवी सिंह, शौर्य, सान्या नरवाल, यतिन कुमार, लविश कुमार, नमन, दिप्ती मोर, निष्ठा, मयंक सिंह व अमन ग्रेवाल ने गणित ओलंपियाड में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विषय में 9 रजत व 9 कांस्य पदक विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय निदेशिका आशा पाहुजा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों, आध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय सचिव पुलकित पाहुजा, प्राचार्य जोगेंद्र भारद्वाज, उप प्राचार्य रूपेंद्र चांदना एवं उप-प्राचार्य मनमोहन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें