फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा प्लांट विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा प्लांट के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन

बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट के विरोध में सोमवार को पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने अपने समर्थकों सहित कस्बे में रोष प्रदर्शन किया। प्रशासन को चेतावनी दी कि यहां पर किसी भी सूरत में प्लांट के निर्माण को सहन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के बाद धरने-प्रदर्शनों के साथ बड़ा आंदोलन शुरू कर दिल्ली व चंडीगढ़ जाकर सरकार का घेराव किया जाएगा। पूर्व सीपीएस के विरोध को सामाजिक संगठनों के साथ-साथ कस्बे के दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर समर्थन दिया। फौजी ने तर्क दिया कि प्लांट बना तो यहां ना केवल बीमारियां फैलेंगी, बल्कि युवाओं की शादियां व खेती होना बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार द्वारा बवानीखेड़ा में करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट बनना है, जिसमें पूरे जिला के ठोस कचरे का प्रबंधन किया जाएगा। प्लांट अभी बनना भी शुरू नहीं हुआ है। पूर्व सीपीएस ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें