फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज स्थानीय चौ. बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया ने कहा कि मैत्रीपूर्ण व्यवहार से किसी भी व्यक्ति की मानसिक रूप से परेशानी का दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ रूचिपूर्वक सहयोग से उनको दवाईयों से निजात दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के चलते नौ से 16 अक्तूबर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश में हर साल होने वाले एक लाख आत्महत्या के मामलों में 10.6 प्रतिशत मामले मानसिक रूप से परेशानी से जुड़े होते हैं। इनमें औसतन आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होती है। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से परेशान बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए। इसके साथ-साथ उनके खानपान का ध्यान भी रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि परिवार में शांति का माहौल रखना भी जरूरी है। कई बार घर में हर समय झगड़ा-क्लेश रहना भी परिवार में किसी भी व्यक्ति को मानसिक रूप से परेशानी बन जाता है। इसी प्रकार से अधिक शराब का सेवन भी व्यक्ति के लिए मानसिक रूप से परेशानी का कारण बन जाता है। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति या बच्चे का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि यह परेशानी एक तरह से सिरदर्द की तरह होती है, जिसको शुरू में ही नियमित रूप से योगाभ्यास व प्राणायाम से दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर सांडिल्य व उप सिविल सर्जन डॉ. विवेक गेरा ने मानसिक रूप से परेशानी के कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर अर्बन नोडल ऑफिसर डॉ. डीके आहुजा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विकास व सतपाल पंघाल सहित अनेक स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें