फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नहीं होने से गांव में फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई नहीं होने से गांव में फैली गंदगी
विज्ञापन

तोशाम। गांव पटौदी खुर्द में सफाई नहीं होने से गलियों में गंदगी फैली हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से उनकी गलियों की सफाई नहीं हुई है। इसलिए ग्रामीण खुद सफाई कर कूड़ा बैल गाड़ी में डालकर बाहर डाल रहे हैं।
विजय, अनूप, अशोक, रविंद्र, धूपा, ब्रजेश, सतबीर आदि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उनके गांव में सफाई कर्मचारी द्वारा सफाई नहीं की जा रही है। बारिश के इस मौसम में गंदगी में ज्यादा बीमारियां फैलने का डर रहता है इसलिए ग्रामीणों ने अपने-आप सफाई की। ग्रामीण ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी कर चुके हैं फिर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में सफाई कर कूडे़ को बैलगाड़ी द्वारा बाहर डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने की कॉलेज परिसर की सफाई
तोशाम। बनवारी लाल जिंदल सूईवाला महाविद्यालय परिसर में बुधवार को एनएसएस इकाई द्वारा सफाई की गई।एनएसएस अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि ने बताया कि सभी को समाज के साथ मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई रखते हुए सभी को कूड़ा कूड़ेदान में डालना चाहिए और पॉलिथिन के प्रयोग से बचना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य राकेश भारद्वाज, जसवंत सिंह, सुनील, रवि, यतिन, विकास व दीपक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें