फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

531 दिव्यागों को दिए जाएंगे कृत्रिम अंग और उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और उपकरण प्रदान के लिए जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसायटी ने जिलेभर में आयोजित किए गए जांच शिविरों में 531 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। इन दिव्यांगों को शीघ्र ही कृत्रिम अंग और उपकरण वितरित किए जाएंगे।
पंचायत भवन में सोमवार को जांच शिविर लगाया गया। इसमें दिव्यांगों की जांच की गई। उपायुक्त अंशज सिंह ने बताया कि दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए जिलेभर में 25 से 31 अगस्त तक प्रत्येक खंड में जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। खंड बवानीखेड़ा, सिवानी, तोशाम, लोहारू, कैरू, बहल और भिवानी में जांच शिविर लगाए गए हैं। जांच शिविरों में चिकित्सकों ने दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और उपकरण देने के लिए पंजीकरण किया गया। पंजीकरण किए गए दिव्यांगों में 142 को श्रवण मशीन, 26 को एमआर किट, 28 को स्मार्ट केन, 8 को स्मार्ट फोन, 200 बैशाखी, 13 को चलने की छड़ी, 89 को व्हील चेयर, 251 को तिपहिया साइकिल, 18 को रोलेट, 34 को सीपी चेयर, 151 को कृत्रिम अंग और एक दिव्यांग को ब्रेलकेन दी जाएगी। शिविरों में जिला पुनर्वास केंद्र ने पात्र दिव्यांगों का निरामया योजना के तहत एक-एक लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा के लिए भी पंजीकरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन में आयोजित शिविर में जिला रेडक्रॉस सचिव प्रदीप कुमार, समाज कल्याण अधिकारी केएल भारद्वाज, आरसीटी कंप्यूटर सेंटर प्रबंधक संजय कामरा, ऑडियोलॉजिस्ट सीबी पाठक, तरुण कुलश्रेष्ठ, डॉ. सतबीर धनखड़, डॉ. मोनिका मित्तल, सुदीप कुमार, रेडक्रास सहायक जयभगवान, विकास कुमार, एलीम्को कानपुर से सचिन और दीप्ति रंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें