शिविर 150 युवाओं ने किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। आईडीबीआई बैंक शाखा तोशाम के दो वर्ष पूरे होने पर रक्तदान शिविर लगाया गया। भगवान परशुराम समिति व दलित जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम अजय चोपड़ा ने किया। शिविर में 150 युवाओं ने रक्तदान किया।
एसडीएम ने कहा कि रक्तदान से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उन्होंने युवाओं को रक्तदान कर लोगों की जान बचाने का आह्वान किया। इस मौके पर बैंक प्रबंधक रिंकू बंजारा, एमके शर्मा, बलबीर सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार, राजेंद्र पंसारी, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो 08