फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तूफान से टूटे 110 बिजली पोल ट्रांसफार्मर गिरा, नेट हाउस नष्ट हुआ

Mon, 26 May 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शनिवार रात को आए तेज तूफान से जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर। 
विज्ञापन
बहल। शनिवार रात आए तेज तूफान व बारिश से बहल क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। तूफान से बिजली निगम के करीब 110 बिजली लाइन के पोल टूट गए। कस्बे में एक ट्रांसफार्मर पर आसमानी बिजली जा गिरी जिससे वह पोल सहित टूट कर जमीन पर जा गिरा। पोल टूटने से क्षेत्र में अनेक जगहों पर बिजली बाधित हो गई।
विज्ञापन

बिजली निगम कर्मचारियों ने रात भर लाइनों पर काम करते हुए सुबह होने तक सभी आरडीएस फीडर की बिजली सुचारू कर दी। करीब दस मिनट तक हुई बारिश से कस्बे में अनेेक जगह जलभराव की स्थिति बन गई। पातवान रोड पर एक ट्रांसफार्मर पर आसमानी बिजली जा गिरी जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, सड़क पर पेड़ गिरने से बहल से भिवानी, तोशाम, हिसार व राजगढ़ सहित अन्य मार्ग अवरुद्ध हो गए। वन विभाग कर्मियों ने सड़क मार्ग पर गिरे पेड़ों को ग्रामीणों की मदद से हटाया जिससे आवागमन सुचारू हुआ।
एसडीओ ऋषभ ने बताया कि अनुमान है कि तूफान से बिजली निगम को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तूफान से किसान पवन शर्मा सुरपुरा के नेट हाउस की छत उड़ गई जिससे नेट हाउस में लगी मिर्च की फसल पूरी तरह से खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें